छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हेल एनर्जी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी को बनाया ब्रांड एंबेसडर्स

  • द्वारा
हेल एनर्जी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी को बनाया ब्रांड एंबेसडर्स

हेल एनर्जी ने भारत में दो दिग्गज क्रिकेटरों, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। दोनो खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 में भारत की ओर से खेल रहे है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर एक सीमित संस्करण एनर्जी ड्रिंक, हेल क्रिकेट क्रेज़ी लॉन्च किया है।

शमी ने कहा, “हेल क्रिकेट क्रेज़ी एक ऐसी पेय है जो मेरी जीत और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है। यह पेय मुझे अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करती है।”

और पढ़े: मोहम्मद शमी को द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया

शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी भारत के दो प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं। वे दोनों टेस्ट, वनडे और टी20 में भारत के लिए खेलते हैं।

क्विंटन डी कॉक ने विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक, लखनऊ में उड़ाए 5 लंबे लंबे छक्के….

हेल एनर्जी एक लोकप्रिय पेय कंपनी है जो दुनिया भर में फैली हुई है। जब कंपनी ने अपना अंतरराष्ट्रीय विस्तार शुरू किया, तो उसने एटी एंड टी विलियम्स फॉर्मूला वन टीम के साथ पार्टनरशिप की थी। कंपनी ने फुटबॉल के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए एक सीमित संस्करण की हेल फुटबॉल फैनैटिक ड्रिंक भी लॉन्च की थी।

हेल एनर्जी एक ऐसा ब्रांड है जो हमेशा खेलों का समर्थन करता रहा है। इसने कई खिलाड़ियों और टीमों के साथ साझेदारियां की हैं और लोग इसे खेलों से जुड़े होने के लिए बहुत पसंद करते हैं।

हेल एनर्जी इंडिया के कंट्री प्रमुख उन्नीकन्नन गंगाधरन ने कहा, “हमारा मानना है कि इन दोनों क्रिकेटरों की गतिशीलता, शैली और स्वभाव हमारे ब्रांड के साथ मेल खाती है। हम चाहते हैं कि हमारा ब्रांड खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाता रहे।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *